भिंड यूजीसी काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज द्वारा जिला बंद का आह्वान किया गया।जिसका असर शहर सहित पूरे जिले में देखने को मिला। बंद के दौरान अधिकांश बाजार स्वेच्छा से बंद रहे और जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। सवर्ण समाज के लोग धनवंतरी कॉम्प्लेक्स पर एकत्रित हुए।जहां से उन्होंने पूरे शहर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।