उज्जैन शहर: निगम मुख्यालय के विभिन्न विभागों का निगम आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण,अनुपस्थित कर्मचारी निलंबित,पांच का वेतन काटा
नगर निगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिना सूचना लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए एक कर्मचारी को निलंबित करने और पांच अन्य कर्मचारियों का दो-दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।