छतरपुर नगर: वार्ड में 33 किलोवोल्ट विद्युत तार को सुरक्षित जगह स्थानांतरित करने की मांग पर निवासियों का धरना
छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शांति नगर कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 34 के रहवासियों ने गांधी आश्रम की बाउंड्री के समीप से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। वार्ड वासियों ने आज 24 जुलाई दोपहर करीब 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 33 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन मोहल्ले की मुख्य गली से होकर गुजर रही है।