समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान भगवान नरहरी सोनार एवं संत शिरोमणि रविदास की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। लड्डू का भोग अर्पित कर धूपबत्ती से विधिवत पूजन किया गया