स्लीमनाबाद क्षेत्र के उत्तमपुर के किसान आज शनिवार दोफहर 1 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय शिकायत करने पहुँचे थे जहां उन्होंने बताया कि जब वे खरीदी केंद्र स्लाट बुक करने पहुँचे तो उनका रजिस्ट्रेशन फेल बताया गया। कई किसान इस वजह से परेशान है। उनकी उपज खेतो या फिर घरों में रखी है। परेशान किसान कलेक्ट्रेट पहुँचे और गुहार लगाई।