बरेली: बेटे की ससुराल से लौट रहे व्यापारी की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 55 फीट गहरी खाई में गिरी कार
बरेली में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। शाहजहांपुर के कटिया टोला निवासी 55 वर्षीय व्यापारी शिवओम गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बेटे घायल हो गए। हादसा फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब परिवार बरेली के मढ़ीनाथ स्थित बड़े बेटे की ससुराल से वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि द्वारकेश चीनी मिल और शेर-ए-पंज