रावतभाटा: एमपी की बारिश से रावतभाटा में कमाई का खाल उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा, पुलिस भी घंटों फंसी, पुलिया की मांग तेज
विजय सिंह ने रविवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा तहसील की जवाहर नगर पंचायत में मध्यप्रदेश की लगातार बारिश से कमाई का खाल उफान पर आ गया। गोविंदपुरा और मुवादा के बीच बहने वाले इस खाल में तेज बहाव से कई गांवों का संपर्क टूट गया। पुलिया नहीं होने के कारण ग्रामीणों के साथ जावदा पुलिस टीम भी घंटों फंसी रही। ग्रामीण पप्पूलाल ने बताया कि हर मानसून में यही स्थिति बनती