फतेेहपुर: बाराबंकी में बड़ा हादसा टला, बेकाबू ट्रक पान की दुकान में घुसा, चंद सेकंड में दुकान हुई चकनाचूर
बाराबंकी के कुर्सी रोड पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाबाकुटी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पान की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर रखा सामान भी बर्बाद हो गया।