शनिवार को करीब 1 बजे तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत माखननगर में व्यापक जागरूकता और शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशन में जिला टास्क फोर्स ने पुलिस थाना, बाजार हाट और सरकारी अस्पताल में तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव और कोटपा एक्ट की धाराओं की जानकारी दी।