डीग: गांव नरायना कटता में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक फरार
जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव नरायना कटता में मंगलवार रात एक दुखद सड़क हादसा सामने आया। 65 वर्षीय तेज सिंह निवासी गांव नरायना कटता, जो सड़क किनारे खड़े थे, को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।