राठ: कुर्रा गांव में अतिरिक्त दहेज में सोने की जंजीर और 1 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने नवविवाहिता को पीटा
Rath, Hamirpur | Jun 29, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव में अतिरिक्त दहेज में सोने की जंजीर और एक लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाह के डेढ़ माह के अंतराल में नवविवाहिता को कम दहेज मिलने का ताना देकर तथा अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर से मारपीट कर प्रताड़ित करते हुए घर से बाहर निकाल दिया।