मनोहरपुर - सारंडा विकास समिति के बैनर तले सेल बीएसएल के रांजाबुरु खदान में आज सुबह 7 बजे सारंडा के लगभग 10 गांवों के मानकी , मुंडा और जनप्रतिनिधियों के द्बारा स्थानिय ग्रामीणों को खदान में नौकरी देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन बंद किया गया है।अभी तक सेल प्रबंधन और खदान ठीकेदार की और वार्ता नहीं किया है। जिसके कारण ग्रामीण खदान में डटे हुए हैं।