हाजीपुर: भगवानपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, एक घायल, एक की मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी
हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात वाहन के चपेट में आने से घटनास्थल पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। दोनों का पहचान नहीं हो सका है।