डेहरी: लोकसभा चुनाव को लेकर डेहरी सहित विभिन्न इलाके में चला रोको टोको अभियान,650 वाहनों से पुलिसनेवसूला 7,32,500 का जुर्माना
Dehri, Rohtas | May 13, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर रोहतास पुलिस विशेष सघन वाहन जांच अभियान चला रही है इसी कड़ी में डेहरी सहित विभिन्न इलाके में रोको टोको अभियान चलाकर पुलिस ने भारी भरकम जुर्माना वसूला है। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न इलाके में रोको टोको अभियान चलाकर 650 वाहनों से 7 , 32,500 का जुर्माना वसूल किया गया है ।