डेहरी: लोकसभा चुनाव को लेकर स्पेशल ड्राइव के दौरान डेहरी सहित विभिन्न इलाके से फरार 23 आरोपी गिरफ्तार,SP ने दी जानकारी
Dehri, Rohtas | May 12, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर रोहतास पुलिस स्पेशल ड्राइव चला रही है इसी कड़ी में डेहरी सहित विभिन्न इलाके से फरार चल रहे 23 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रोहतास एसपी ने बताया कि इस दौरान 26. 2 लीटर देसी शराब बरामद की गई है वही 1. 81 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की गई है,वही 1015 वाहनों की जांच के क्रम में कुल 7 लाख 32 हजार 500 का जुर्माना किया गया है।