करेरा: बगरौदा पुलिया के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, इलाज के बाद दर्ज कराई रिपोर्ट
दिनारा थाना क्षेत्र के बगरौदा पुलिया के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। दोनों का करैरा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में उपचार कराया गया। उपचार के बाद रविवार को घायलों ने दिनारा थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार सुबह मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी