झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत, लोहरदगा के जिला सचिव मिथिलेश यादव ने सोमवार शाम 5 बजे कहा कि अंचल कार्यालय के नाजिर की लापरवाही से चौकीदार महीने भर से परेशान हैं। उन्होंने उपायुक्त लोहरदगा से तत्काल हस्तक्षेप कर लंबित वेतन अविलंब भुगतान कराने तथा भविष्य में समय पर वेतन सुनिश्चित करने की माँग की है। चौकीदारों ने प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।