जांजगीर: जांजगीर में निजी खाद दुकान से जब्त खाद यूरिया को किसानों को सरकारी दर ₹266 में बेची गई
जांजगीर में निजी खाद दुकान से जब्त खाद यूरिया को किसानों को सरकारी दर 266 रुपये में बेची गई. कृषि विभाग की इस अनोखी पहल से किसानों को खाद मिली है और खाद मिलने को लेकर किसानों ने खुशी जताई है. छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के हाथों किसानों को यूरिया का वितरण किया गया. कुछ दिन पहले किसान बनकर उपसंचालक, खाद खरीदने पहुंचे थे।