मैहर: बरहिया गांव में सवारी बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
मैहर जिले के बरहिया गाव के पास आज सुबह एक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई,घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। बुजुर्ग सड़क पार कर रहा था,तभी तेज रफ्तार से आ रही तिवारी कोच की बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पहुची और अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे हुई मौत।