धनवार: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टला
खोरीमहुआ–कोडरमा मुख्य सड़क पर चितरडीह के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार एक वेन्यू कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नाली को छलांग लगाते तथा कई पेड़ों को रौंदते हुए सड़क से करीब 20 फीट दूर एक बड़े पेड़ से जोरदार तरीके से टकरा गई।