निवाड़ी: निवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास खाद गोदाम पर किसानों को समय पर खाद न मिलने से भारी नाराजगी #jansamasya
Niwari, Niwari | Oct 31, 2025 निवाड़ी क्षेत्र के दर्जनों किसान पिछले कई दिनों से गोदाम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें निर्धारित मात्रा में यूरिया और डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। किसान आज 31 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे से लाइन में लग जाते हैं, फिर भी शाम तक उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। किसानों ने बताया कि खेतों में बुवाई और फसल की तैयारी का समय चल रहा है।