शाहजहांपुर: दो बाइकों की टक्कर में ट्रक का पहिया चढ़ने से एक युवक की मौत, आज हुआ पीएम
दरअसल दो बाइकों की टक्कर के बाद एक युवक पर तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदोई निवासी 24 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। यह घटना गुरुवार शाम जरियनपुर चौराहा के पास हुई। अमन अपनी नानी सरोजनी के घर हरदोई जिले के थाना पाली क्षेत्र के मोहल्ला बाजार से शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के हीरानगर आ रहा था।