गुरुवार को गोला कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक महिला अपनी अचेत बेटी को लेकर पहुंची। चिकित्सकों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। उसके गले पर फांसी के फंदे का निशान पाया गया। गगहा थाना क्षेत्र के गरयाकोल गांव निवासी सुधा देवी अपनी 16 वर्षीय बेटी राजलक्ष्मी को अचेत अवस्था में अपने भांजे आशीष के साथ स्कूटी से सीएचसी गोला लाई थीं।