लोहरदगा के भंडरा–कैरो सीमा पर बंडा नदी पर निर्माणाधीन पुल इन दिनों भ्रष्टाचार और जन-सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवालों के कारण चर्चा में है। गुरुवार अपराह्न लगभग 3 बजे जब निर्माण स्थल की जमीनी हकीकत सामने आई, तो यह स्पष्ट हो गया कि यहां विकास कार्य की जगह भारी लापरवाही बरती जा रही है।निर्माण कार्य में मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।