गाजीपुर के रेवतीपुर गाँव स्थित बीआरसी परिसर में शनिवार को शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा समेकित शिक्षा के अंतर्गत नि:शुल्क उपकरण एवं उपस्कर वितरण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वय बीईओ अशोक कुमार गौतम एवं डीसी अनुपम गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।