जगाधरी: साइबर थाने के अंतर्गत पड़ने वाली कॉलोनी की डॉ महिला के साथ फोटो जोड़कर वायरल करने बारे महिला ने दी शिकायत मामला दर्ज
महिला डॉक्टर की फोटो एक व्यक्ति के साथ जोड़कर फेसबुक पर किसी ने वायरल कर दी। साथ ही उस पर गलत गलत कमेंट भी कर दिए इसकी सूचना महिला को उसके किसी जानकार ने दी। महिला ने इसकी लिखित शिकायत साइबर क्राइम थाने में देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।