कैम्पियरगंज क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर गांव के ही युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का एक युवक उनकी बेटी से फोन पर बात करता था।