शाजापुर: पश्चिम बंगाल के संदेश खाली की घटना को लेकर भाजपा ने स्थानीय ट्रैफिक पाइंट पर किया धरना प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के संदेश खली की घटना को लेकर भाजपा ने स्थानीय ट्राफिक पॉइंट पर किया धरना प्रदर्शन। भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संरक्षण में संदेश खाली में महिलाओं पर अन्याय, अत्याचार किया जा रहा है । जिसको लेकर स्थानीय ट्राफिक पॉइंट पर भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन कर पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त करने मांग की।