बदायूं: अलापुर कस्बे में नखासे में घी विक्रेता का शव कार में मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Budaun, Budaun | Feb 12, 2026 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के अलापुर कस्बे के नखासे में एक कार में एक व्यक्ति का शव है। पुलिस ने परिजनों के सामने कार का शीशा तोड़ा और अमन साहू के शव को बाहर निकाला। कार में अमन साहू का गला पन्नी से दबा हुआ था। उसकी जेब में पैक सल्फास की डिब्बी थी और नाइट्रोजन का सिलेंडर कार में रखा हुआ था। इस मामले में परिजनों ने अमन साहू की हत्या की आशंका व्यक्त की है।