बुधवार शाम को इस्लामपुरा स्थिति एक घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में एक परिवार को भारी नुकसान हुआ है। आग से घर में रखा सारा सामान और नकदी जलकर राख हो गई। आग से बेटी की शादी में न्यौते में आए 60 हजार नकद, करीब 8 लाख के सोने-चांदी के आभूषण, एक क्विंटल गेहूं, कंबल, गद्दा, तीन रेफ्रिजरेटर, तीन डबल बैड़, कूलर, पंखा सहित घरेलू उपयोग का सारा सामान जलकर राख हो गया।