वारासिवनी: संदीपनि विद्यालय में प्रवेश उत्सव: विद्यार्थियों को साइकिल-पुस्तक वितरण, बस सुविधा भी जल्द
वारासिवनी के संदीपनि विद्यालय में प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। विधायक विवेक विक्की पटेल व पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने विद्यार्थियों का तिलक कर स्वागत किया और पुस्तक व साइकिल वितरित की। उन्होंने शिक्षा को बेहतर भविष्य की कुंजी बताते हुए लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी तथा जल्द बस सुविधा शुरू करने की बात कही।