सिकंदरा: अंबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर सिकंदरा में कर्मचारी संघ की बैठक हुई, बनी रूपरेखा
सिकंदरा के मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार 4 बजे अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता जानकी राम और संचालन मनोज कुमार ने किया। बैठक में 14 अप्रैल 2026 को मनाई जाने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में होगा।