उदयपुर: ग्राम कोसगा स्कूल के सामने बालू लोड ट्रैक्टर ट्राली का जैक टूटने से नाबालिक पर गिरा, गंभीर चोट, जिला अस्पताल रेफर
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोशगा स्कूल के सामने शनिवार की रात बालू लोड ट्रैक्टर ट्राली जैक टूटने पर नाबालिक के ऊपर गिरा। जिससे नाबालिक ट्राली के नीचे दब गया। नाबालिक के सीने में गंभीर चोटे आई हैं।स्थानीय लोगों की मदद से नाबालिक को बाहर निकाल कर उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।