लोहरदगा: अंजुमन कार्यालय में अदलिया कमिटी की बैठक, दर्जनभर मामलों की सुनवाई, एक का समाधान, शेष के लिए अगली तिथि तय
अंजुमन इस्लामिया की अदलिया कमिटी की बैठक रविवार को शाम 3 बजे अंजुमन कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सदर अब्दुल रउफ अंसारी ने की। इस अवसर पर सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू, नायब सदर सैयद आरीफ हुसैन, सह सचिव अनवर अंसारी, अदलिया कमिटी सदस्य इरशाद अहमद, कार्यालय सचिव मौलवी अबुल कलाम तैगी और मोहम्मद असगर तैगी की उपस्थिति में दर्जनभर मामलों पर सुनवाई हुई।