लोहरदगा: चुन्नीलाल स्कूल में सेवा भारती द्वारा 152वां स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन, 37 लोगों ने निःशुल्क जांच कराई
लोहरदगा के चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती द्वारा 152वें रविवार को सुबह 7:30 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ. कुमुद अग्रवाल और उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया।