श्योपुर। जिले के कराहल विकासखंड आज शुक्रवार को सुबह 10 बजे ब्राह्यण धर्मशाला से चार खम्बा तक सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें कस्बे के युवाओं, स्कूली बच्चों एवं आमजन ने भागीदारी की। इस मौके पर सरदार पटेल के चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रृद्धांजलि दी गई।