बाबई: माखननगर में 5 दिन से बंद घर में चोर ने ताला तोड़कर ₹60 हजार की नकदी और चांदी के जेवर किए चोरी
माखननगर में एक सुने मकान में नकाबपोश चोर ने धावा बोल दिया। चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसा और ताला तोड़कर अलमारी में रखा 60 हजार कैश और चांदी के गहने चुराकर ले गया। चोरी की वारदात 3 से 7 जनवरी के बीच की बताई जा रही है। गुरुवार देर रात को शिकायत के बाद माखननगर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया। माखननगर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे ज