बाबई: गाजनपुर में खेत की मेड़ तोड़कर किसान की चने की फसल की नष्ट, पीड़ित ने एसपी और कलेक्टर से की शिकायत
माखननगर ब्लॉक के ग्राम गाजनपुर में किसान के खेत की मेढ़ तोड़कर उसमे रात भर ट्यूबबेल से पानी भर चने की फसल खराब करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पीड़ित किसान द्वारा एसपी और कलेक्टर से की गई है। फरियादी ओमप्रकाश मीणा पिता भबुतीलाल मीणा निवासी गाजनपुर ने गुरुवार दोपहर 12 बजे एसपी और कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि विनय उपाध्याय पिता शिव कुमार उपाध्याय