पटना ग्रामीण: बीजेपी के लोग रोड पर नाक रगड़कर जनता से माफी मांगे: पटना एयरपोर्ट पर बोले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव
रविवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में 10 साल शासन किया लेकिन अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। बीजेपी के लोगों को रोड पर नाक रगड़कर जनता से माफी मांगनी चाहिए।