बख्तियारपुर: करौटा में जगदंबा मंदिर के पास आंधी से मैरेज हॉल की दीवार गिरी, टला बड़ा हादसा, दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त
बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, रात्रि करीब 9 बजे करौटा जगदंबा स्थान स्थित संगीता विला मैरेज हॉल में चल रहे शादी समारोह के दौरान अचानक आई तेज आंधी से हॉल की एक साइड की दीवार गिर गई। उस समय वहां बैंड-बाजा के साथ लोग नाच-गाना कर रहे थे। दीवार गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई,