रितु जयसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में UDAN scheme का पूरा नाम “Ude Desh ka Aam Nagrik” बताते हुए केंद्र सरकार पर व्यंग्य किया। उन्होंने लिखा कि योजना के तहत आम नागरिकों को हवाई सफर का वादा किया गया था, लेकिन अब स्थिति यह है कि हवा में उड़ने वालों को भी “आम नागरिक” बना दिया गया है। उनके इस बयान को सरकार की नीतियों पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है।