टाटीझरिया प्रखंड के जनप्रतिनिधि एक्सपोजर विजिट पर रवाना, रांची की पंचायतों में सीखेंगे विकास के गुर। पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार टाटीझरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि शुक्रवार को दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना हुए। टाटीझरिया मुख्य चौक पर बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।