कोल: हरदुआगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 5 लुटेरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 4 अवैध तमंचे, बाइक व लूट के ₹22,000 हुए बरामद
Koil, Aligarh | Jan 10, 2025 हरदुआगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 5 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उक्त लुटेरों के द्वारा बीते दिनों 2 पेट्रोल पंप सहित अन्य जगह लूट की वारदातों को अंजाम दिया गया था। पुलिस के मुताबिक पांचो लुटेरे बाइक पर सवार होकर लूट के इरादे से निकले थे। लुटेरों के कब्जे से 4 अवैध तमंचे, 4 कारतूस 1 अवैध छुरा व घटना में प्रयुक्त बाइक व लूट के ₹22000 बरामद हुए हैं।