कटकमदाग: एनटीपीसी के रांची मुख्यालय पहुंचे हजारीबाग सांसद, अधिकारियों को जनहित में दिया कई दिशा-निर्देश।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय,रांची पहुंचकर झारखंड के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी अनिमेष जैन एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों से मुलाकात किया। उन्होंने यहां एनटीपीसी अधिकारियों से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में एनटीपीसी के चल रहे कोयला परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा- परिचर्चा की।