कटकमदाग: हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा रक्षाबंधन के दिन निशुल्क 11 टुक टुक सेवा प्रदान की जाएगी
हजारीबाग। जिले में सामाजिक क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित करने वाली संस्था हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा 19 अगस्त रक्षाबंधन के दिन माता बहनों के लिए निशुल्क टुकटुक सेवा दी जाएगी जिसमें कुल 11 टुकटुक शामिल रहेंगे। बता दे की यह सेवा का कार्य संस्था के द्वारा दूसरी बार किया जा रहा है।