प्रखंड क्षेत्र के बलुआही में शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 1: 32 बजे महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान बापू को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस क्रम में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान की चर्चा की गई। साथ ही उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।