बेतिया: वृद्धा आश्रम में धामिन सांप घुसने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
आज 1 अक्टूबर बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे नगर निगम छेत्र के बड़ा रमना स्थित हिंदू अनाथालय के वृद्धा आश्रम में अचानक एक बड़ा धामिन सांप निकल आया। जैसे ही लोगों की नजर सांप पर पड़ी, वृद्धा आश्रम परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। वृद्धजन और देखभाल करने वाले लोग भयभीत हो गए। तुरंत इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी।