जलालाबाद: नगर अल्लाहगंज में एयरटेल पेमेंट बैंक में फर्जी खाता खोलकर यूपीआई आईडी से पेंशन व किसान सम्मान निधि निकाली, केस दर्ज
शाहजहांपुर जिले केअल्लाहगंज नगर में एक जनसेवा केन्द्र संचालक ने महिलाओं का अंगूठा लगवाकर एयरटेल पेमेन्ट बैंक में खाता खोलकर यूपीआई बनाकर पेंशन और किसान सम्मान निधि का पैसा निकालने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने महिलाओं की तहरीर पर जनसेवा केन्द्र संचालक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की