जलालाबाद: जलालाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पांटून पुल और डीएपी खाद की समस्या को लेकर SDM को ज्ञापन दिया
शाहजहांपुर जनपद के तहसील मुख्यालय जलालाबाद पर बुधवार दिन के 1:00 बजे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता का काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के पास एकत्र हुए और वहां से सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय जलालाबाद पहुंचे।जहां उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी उत्सव आनंद को सौपा