मध्य प्रदेश के पन्ना से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने खेल भावना को तार-तार कर दिया है। जहाँ खिलाड़ियों का सम्मान होना चाहिए था, वहां उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की तस्वीरें सामने आई हैं। मामला है सांसद खेल महोत्सव का, जहाँ कटनी से आए खिलाड़ियों ने भाजपा के दो स्थानीय नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।